बाइक चोरी करने के मामले में 2 बाइक चोर काबू
दुपहिया वाहन चोरों पर एसपी मनप्रीत सिंह सूदन के निर्देशानुसार जिला पुलिस द्वारा लगातार शिकंजा कसा जा रहा है। इसी कड़ी में एंटी नारकोटिक सैल प्रभारी एसआई प्रदीप कुमार की अगुवाई में एएसआई जसमेर सिंह की टीम द्वारा बाइक चोरी करने के मामले में कलायत क्षेत्र से आरोपी गांव लोन जिला जींद निवासी अनीष उर्फ आशु व गांव धरौदी जिला जींद निवासी सागर को काबू कर लिया गया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गांव शिमला निवासी राजिंदर की शिकायत अनुसार 30 अप्रैल को उसके खेत में खड़ी बाइक अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया। जिस बारे थाना कलायत में मामला दर्ज कर लिया गया। आरोपियों के कब्जे से चोरीशुदा बाइक सहित वारदात में प्रयुक्त बाइक भी बरामद कर ली गई। दोनों आरोपी अदालत के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिए गए।
