फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर लोगों से पैसे मांगने वाला आरोपी गिरफ्तार
सोशल मीडिया पर फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर लोगों को ठगी का शिकार बनाने के मामले की जांच थाना सिविल लाइन प्रभारी इंस्पेक्टर रमेश चंद्र की अगुवाई में एएसआई संदीप कुमार की टीम द्वारा आरोपी जगदीश कॉलोनी पानीपत निवासी हिमांशु को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि डिफेंस कॉलोनी कैथल निवासी सुनील संधु की शिकायत अनुसार किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसके नाम से फर्जी फेसबुक आईडी बनाई गई है। उक्त फर्जी आईडी के माध्यम से लोगों को मैसेंजर पर संदेश भेजकर पैसों की मांग की जा रही थी। जिस बारे थाना सिविल लाइन में मामला दर्ज कर लिया गया। आरोपी हिमांशु के कब्जे से 500 रुपये व वारदात में प्रयुक्त मोबाइल फोन बरामद कर लिया गया। पुलिस द्वारा नियमानुसार आगामी कार्रवाई की जा रही है।
