25 मई को कैथल पहुंचेंगे मंत्री श्याम सिंह राणा, लोगों की सुनेंगे समस्याएं
डीसी अपराजिता ने बताया कि आगामी 25 मई को दोपहर दो बजे आरकेएसडी कॉलेज के सभागार में जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक आयोजित की जाएगी। इस बैठक की अध्यक्षता कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री श्याम सिंह राणा करेंगे। इस बैठक में सभी विभागाध्यक्ष मौजूद रहेंगे, ताकि बैठक में रखे गए सभी समस्याओं एवं परिवादों का मौके पर समाधान हो सकें।
