32.23 ग्राम अफीम सहित नशा तस्कर काबू

चौकी महमूदपुर पुलिस ने गश्त के दौरान नाकाबंदी कर मोटरसाइकिल सवार युवकों को काबू कर उनके कब्जे से 32.23 ग्राम अफीम व 2 लीटर अवैध शराब बरामद की है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट व आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया की पुलिस चौकी महमूदपुर इंचार्ज एएसआई संजय कुमार अपनी टीम के साथ अपराध रोकथाम के तहत गश्त पर थे। इसी दौरान पुलिस टीम को एक खुफिया सूचना प्राप्त हुई की गांव रत्ता खेड़ा हाल अर्बन स्टेट पटियाला पंजाब निवासी बलकार सिंह उर्फ बारा मोटरसाइकिल पर अवैध शराब लेकर भाखड़ा नहर सड़क के रास्ते पटियाला जाने वाला हैं, जिसको नाकाबंदी करके काबू किया जा सकता हैं। सूचना के आधार पर भाखड़ा नहर सड़क पर नाकाबंदी की गई। कुछ समय बाद बताए अनुसार मोटरसाइकिल पर युवक आता दिखाई दिया। पुलिस को देखकर चालक घबरा गया और मोटरसाइकिल मोड़ने की कोशिश की, लेकिन पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए संदिग्ध को काबू कर लिया। जिसकी पहचान गांव रत्ता खेड़ा हाल अर्बन स्टेट पटियाला पंजाब निवासी बलकार सिंह उर्फ बारा के रूप में हुई। तलाशी लेने पर मोटरसाइकिल से बंधे बैग में से 2 लीटर अवैध शराब तथा एक प्लास्टिक थैली 32.33 ग्राम अफीम बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट तथा आबकारी अधिनियम तहत थाना गुहला में मामला दर्ज कर एएसआई भान सिंह द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा, जिससे पूछताछ की जा रही हैं।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *