डीसी ने किया लघु सचिवालय स्थित विभिन्न विभागों का निरीक्षण
डीसी अपराजिता ने शुक्रवार सुबह लघु सचिवालय स्थित विभिन्न विभागों के कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यालय में कर्मचारियों की उपस्थिति, साफ-सफाई व्यवस्था, रिकॉर्ड तथा आमजन को उपलब्ध करवाई जा रही सेवाओं का अवलोकन किया। डीसी ने खजाना कार्यालय, तहसील कार्यालय व डीसी कार्यालय की विभिन्न ब्रांचों का निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यालय में आने वाले नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध एवं प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित किया जाए। उनके साथ अच्छा व्यवहार किया जाए और उन्हें योजनाओं की पूर्ण जानकारी प्रदान करें। सुनिश्चित करें कि आमजन को किसी एक समस्या के लिए बार बार चक्कर न काटने पड़े। सभी अधिकारी व कर्मचारी अपने कार्यालय में समय पर पहुंचे। ड्यूटी में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाना सभी विभागों की जिम्मेदारी है, इसलिए कार्याे में पारदर्शिता एवं जवाबदेही बनाए रखी जाए।
