12 जून को गांव दिल्लोवाली में होगा रात्रि प्रवास कार्यक्रम
एडीसी सुशील कुमार ने बताया कि आगामी 12 जून को दोपहर बाद 2 बजे कैथल खंड के गांव दिल्लोवाली के राजकीय प्राथमिक स्कूल में रात्रि प्रवास कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में डीसी अपराजिता सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी आमजन की समस्याएं सुनेंगे। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों द्वारा स्कीमों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। एडीसी ने संबंधित विभागों को पत्र जारी कर निर्देश जारी किए गए हैं कि वे निर्धारित स्थान व समय पर पहुंचकर ग्रामीणों को सरकारी स्कीमों की जानकारी प्रदान करें |
