जिला कैथल पुलिस द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एंटी नारकोटिक सेल की टीम ने गांव कांगथली में भुना मोड़ से एक आरोपी को 6.14 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) सहित काबू  किया है। 

पुलिस प्रवक्ता ने बताया की एंटी नारकोटिक सेल प्रभारी एसआई प्रदीप कुमार की अगुवाई में एएसआई जसमेर सिंह की टीम को गश्त दौरान एक गुप्त सूचना मिली कि  मंजीत सिंह निवासी डेरा राय सिख, कांगथली हेरोइन बेचने का काम करता है और भुना मोड़ कांगथली पर नशीले पदार्थ सहित खड़ा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर संदिग्ध युवक को दबिश देकर काबू किया। पुलिस सूचना उपरांत मौके पर पहुंचे एइटीओ कैथल जतिन कुमार के समक्ष ली गई तलाशी दौरान आरोपी के कब्जे में एक पन्नी से 6.14 ग्राम हेरोइन चिट्टा बरामद हुआ। आरोपी के खिलाफ थाना सीवन में मामला दर्ज करके मौके पर पहुंचे एएसआई सुरेश कुमार द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी अदालत में पेश किया जाएगा, जिससे पूछताछ की जा रही है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

deneme bonusu veren siteler
deneme bonusu