नशीली गोलियां सप्लाई करने वाला आरोपी गिरफ्तार
नशा तस्करों की जड़ मूल तक पहुंचने के लिए एसपी मनप्रीत सिंह सूदन द्वारा दिए गए आदेश पर खरा उतरते हुए 1350 प्रतिबंधित नशीली गोलियां सप्लाई करने के मामले की जांच सीआईए-1 प्रभारी एसआई जसवंत सिंह की अगुवाई में एएसआई गुरदान सिंह की टीम द्वारा करते हुए आरोपी गांव कोटली जिला पटियाला पंजाब निवासी तरनप्रीत सिंह उर्फ मोटा को काबू कर लिया गया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 6 अक्तुबर को सीआईए-1 पुलिस के एएसआई कमलजीत सिंह की टीम द्वारा गुहला से भाटियां रोड पर नाकाबंदी करके मोटरसाइकिल पर सवार आए गांव कलारां जिला पटियाला पंजाब निवासी संदीप कुमार व कुलदीप सिंह को काबू किया गया था। जिनके कब्जे में पॉलीथीन से 135 स्ट्रिप्स में प्रत्येक स्ट्रिप्स से 10 गोलियां मिली जो कुल 1350 ट्रामाडोल प्रतिबंधित नशीली गोलियां बरामद हुई थी। थाना गुहला में दर्ज मामले की आगामी जांच एएसआई गुरदान सिंह द्वारा अमल में लाई गई। आरोपी संदीप व कुलदीप से पूछताछ दौरान खुलासा हुआ था कि उसको यह गोलियां तरनप्रित सिंह उर्फ मोटा उपरोक्त द्वारा उपलब्ध करवाई गई थी। आरोपी से व्यापक पुछताछ के लिए अदालत पुलिस रिमांड हासिल किया गया।
