अवैध देसी पिस्तौल व कारतूस सहित आरोपी काबू

एसपी मनप्रीत सिंह सूदन के निर्देशानुसार जिला कैथल पुलिस द्वारा अपराधियों पर शिकंजा कसते हुए अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में एंटी एक्सटॉर्शन सेल पुलिस टीम ने कैलरम से बालू रोड पर नहर पुल के पास कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को अवैध देशी पिस्तौल और एक कारतूस सहित काबू किया गया है। 

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि एंटी एक्सटॉर्शन सेल प्रभारी एएसआई तरसेम कुमार की अगुवाई में हेड कांस्टेबल देवेंद्र सिंह की टीम को गश्त दौरान एक गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि कैलरम से बालू रोड पर नहर पुल के पास एक युवक अवैध देशी पिस्तौल लेकर खड़ा है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने मुस्तैदी का परिचय देते हुए उक्त स्थान पर दबिश देकर संदिग्ध युवक सौरभ उर्फ गोजा निवासी गांव बालू को काबू कर लिया गया। नियमानुसार तलाशी दौरान आरोपी के कब्जे से एक देशी पिस्तौल 315 बोर तथा एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। आरोपी के खिलाफ थाना कलायत में मामला दर्ज करके मौके पर पहुंचे एएसआई अनिल द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी न्यायालय में पेश किया जाएगा, जिससे पूछताछ की जा रही है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

deneme bonusu veren siteler
deneme bonusu