एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टाफ ने काबू किया चोर गिरोह

एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टाफ ने काबू किया चोर गिरोह

कैथल खबर (17 मार्च) एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टाफ ने बाइक चोरी करने के 2 आरोपी गिरफ्तार किए हैं, जिनके कब्जे से चोरी की 8 बाइक बरामद हुई। पुलिस प्रवक्ता प्रवीण श्योकंद ने बताया कि एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टाफ प्रभारी एसआई प्रदीप कुमार की अगुवाई में एचसी सुनील कुमार, एएसआई जसमेर सिंह, एएसआई अशोक, होमगार्ड मनोज व सतीश की टीम ने गुप्त सूचना मिलने पर शनिवार की शाम चौशाला बालू रोड से बाइक पर सवार संदिग्ध गांव बालू निवासी अमरजीत उर्फ सिंघा व अनिल को काबू किया। जांच के दौरान आरोपियों के कब्जे से चोरी की बरामद बाइक की गई। जिस बारे थाना कलायत में मामला दर्ज है। कलायत निवासी संजय की शिकायत अनुसार 8 मार्च को रेलवे रोड कलायत स्थित एक दुकान के बाहर से उसकी स्प्लेंडर प्लस बाइक को अज्ञात व्यक्ति चोरी करके ले गए। प्रवक्ता ने बताया कि एंटी व्हीकल थेफ्ट पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों से की गई व्यापक पूछताछ के दौरान आरोपियों के कब्जे से गांव बालू में 2 स्थानों से 7 अन्य चोरीशुदा बाइक बरामद की गई। एक बाइक थाना शहर कैथल क्षेत्र से, एक बाइक पानीपत से तथा 3 बाइक जिला जींद से चोरी होनी पाई गई है। दोनों बाइकों बारे पुलिस द्वारा जांच की जा रही है। दोनों आरोपी अदालत में पेश कर दिए गए, जहां से दोनों को कोर्ट के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *