गौ तस्करों को पकड़ा… 2 गाड़ियों में 5 गोवंश बरामद

कैथल खबर (18 मार्च) कैथल के गांव खरक पांडवा में गौरक्षकों और पुलिस ने चार गौतस्करों को पकड़ लिया। वे दो पिकअप गाड़ियों में गौवंश को लेकर सोहना जिला गुरुग्राम जा रहे थे। गिरफ्तार आरोपियों में दो बिहार के और 2 लुधियाना के रहने वाले हैं। पुलिस ने एक गौरक्षक की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ कलायत थाना में केस दर्ज कर लिया है। गांव खरक पांडवा निवासी गौरक्षा दल के सदस्य राजू ने कलायत थाना में दी शिकायत में बताया कि 16 मार्च को रात करीब साढ़े 11 बजे वह, करनैल व अनिल गांव में थे। वहां उनको पंजाब तरफ से दो पिकअप गाड़ियां आती दिखाई दी। उनको शक हुआ कि इनमें गायों को लाद कर ले जाया जा रहा है। उन्होंने गाड़ियों का पीछा किया तो वे कुछ दूर चलकर रुक गई। उन्होंने गाड़ियों को चैक किया तो पाया कि उनमें से एक में दो बैल लदे हुए थे। गाड़ी ड्राइवर की पहचान बसलपुर कोकट जिला दरभंगा बिहार निवासी गोल्डन के रूप में हुई। उसमें बैठा दूसरा युवक मधुबनी जिला दरभंगा बिहार निवासी अभि पाया गया। दूसरी गाड़ी में भी तीन पशु लादे हुए थे। उसका ड्राइवर जोशी नगर लुधियाना निवासी हर्ष व कंडक्टर बिंद्रा कॉलोनी निवासी दीपक मिला। गोल्डन व हर्ष इन बैलों व गायों को लोड करके ले जाने बारे परमिट व लाइसेंस व कागज हीं पेश कर सके। यह गाय व बैल गौ हत्या के लिए सोहना गुरुग्राम ले जा रहे थे। शिकायतकर्ता ने चारों आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। कलायत थाना में जांच अधिकारी विजय कुमार ने बताया कि पुलिस ने चारों आरोपियों को गाड़ियों सहित पकड़ लिया है। आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *