महिलाओं का स्वास्थ्य अच्छा होना बहुत महत्वपूर्ण, समय-समय पर करवाती रहें स्वास्थ्य जांच : चेयरपर्सन सुरभि गर्ग

 नगर परिषद की चेयरपर्सन सुरभि गर्ग ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की महिलाओं को सशक्त, स्वस्थ एवं समृद्ध बनाने के लिए अनेक योजनाएं क्रियान्वित की हैं, जिनका लाभ महिलाओं तक पहुंचा जा रहा है। महिलाओं के लिए उनका स्वास्थ्य अच्छा होना बहुत ही महत्वपूर्ण है। सशक्त नारी केवल परिवार की देखभाल ही नहीं करती, बल्कि परिवार को आर्थिक, सामाजिक और नैतिक आधार पर भी मजबूती प्रदान करती है।

नगर परिषद की चेयरपर्सन सुरभि गर्ग शनिवार को जिला नागरिक अस्पताल में आयोजित सशक्त नारी स्वस्थ परिवार कार्यक्रम के दौरान बतौर मुख्यातिथि अपना संबोधन दे रही थी। इससे पहले उन्होंने नागरिक अस्पताल परिसर में लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया और गहनता से जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की। चेयरपर्सन सुरभि गर्ग ने कहा की महिलाओं को आज की बीमारी को कल पर नहीं टालना चाहिए। यदि बीमारी का शुरुआत में ही इलाज हो जाए तो गंभीर बीमारी से होने से बच सकती है। इसलिए महिलाएं अपने स्वास्थ्य की जांच समय समय पर कराती रहें। उन्होंने कहा कि देश का भविष्य महिलाओं के हाथ में है। यदि उनका स्वास्थ्य सही रहेगा तो परिवार स्वस्थ होगा और समाज समृद्ध बनेगा।  

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हमेशा महिलाओं के लिए काफी सोचते हैं। उन्होंने महिलाओं को धुंए से मुक्त करते हुए प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत फ्री में गैस सिलेंडर उपलब्ध करवाए है। महिलाओं की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए उन्होंने ड्रोन दीदी कार्यक्रम के माध्यम से करोड़ों महिलाओं को जोड़ा है और उन्हें सशक्त बनाया है। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान भी पानीपत से चलाया गया था, जिसकी शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की थी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना शुरू की है, जिसके पात्र महिला को 2100 रुपये प्रति माह की राशि डीबीटी के माध्यम से सीधे उनके बैंक खातों में डाले जाएंगे। उन्होंने कहा कि महिला अपने आप को कभी भी कमजोर ना समझे, उनको अनेक अधिकार मिले हुए है। वे अपने अधिकारों को समझे और उनका उपयोग करें। ज्यादा से ज्यादा बेटियों को शिक्षा की तरफ कदम बढ़ाने चाहिए। 

भाजपा नेत्री शैली मुंजाल ने कहा कि देश की महिलाओ को स्वयं जागरूक रहते हुए अन्य महिलाओं को जागरूक करना है। महिलाओं को अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए अपने परिवार को मजबूत बनाना है। स्वास्थ्य ही जीवन का आधार है। कई महिलाएं गंभीर बीमारी की चपेट में आ जाती हैं, इसलिए महिलाओं को समय-समय पर अस्पताल में जाकर अपने स्वास्थ्य की जांच करवानी चाहिए ।

सिविल सर्जन डॉक्टर रेणु चावला ने कहा कि स्वस्थ नारी सशक्त परिवार कार्यक्रम का सफल आयोजन महिला एवं बाल विकास विभाग, आयुष विभाग के सहयोग से किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नारी समाज की धुरी है। वह माँ, बहन, बेटी और पत्नी के रूप में परिवार को संवारने और संस्कार देने का कार्य करती है। यदि नारी शिक्षित, आत्मनिर्भर और जागरूक होगी तो परिवार भी मजबूत होगा। जब नारी को शिक्षा, सम्मान और समान अधिकार मिलते हैं तो वह अपने बच्चों को अच्छे संस्कार देती है, पति के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलती है और समाज को सही दिशा दिखाती है। एक कमजोर नारी परिवार को मजबूती नहीं दे सकती, लेकिन सशक्त नारी पूरे परिवार को आत्मनिर्भर, संस्कारी और सफल बना सकती है, इसलिए कहा गया है “सशक्त नारी ही सशक्त परिवार की नींव है। 

सैकड़ों महिलाओं के स्वास्थ्य को जांचा 

उन्होंने बताया कि आज के कार्यक्रम में सैकड़ों महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच की गई। यह सेवा पखवाड़ा 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलाया जा रहा है। महिलाएं अपने स्वास्थ्य की जांच जरूर करवाएं। इस मौके पर आयुष विभाग से योग विशेषज्ञ एच एस हुड्डा ने योग क्रियाएं के माध्यम से महत्वपूर्ण जानकारी महिलाओं को प्रदान की। 

टीबी मरीजों को वितरित की न्यूट्रीशियन किट 

इस मौके पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा टीबी मरीजों को न्यूट्रीशियन किट व आयुष्मान कार्ड का वितरण भी किया। कार्यक्रम के उपरांत नागरिक अस्पताल परिसर में चेयरपर्सन सुरभि गर्ग ने पौधारोपण कर पर्यावरण को शुद्ध करने का संदेश दिया। इस मौके पर महिला एवं बाल विकास विभाग से संयुक्त निदेशक शिल्पी पातड, जिला आयुर्वेदिक अधिकारी शकुंतला दहिया, महिला एवं बाल विकास विभाग की कार्यक्रम अधिकारी गुरजीत कौर, पीएमओ डॉ दिनेश कंसल, डॉ आरडी चावला, डॉ बलविंद्र गर्ग, डॉ संदीप बातिश, डॉ नीरज मंगला, डॉ नवराज, सुरेंद्र गर्ग के अलावा अन्य अधिकारी, अस्पताल का स्टाफ व महिलाएं मौजूद रही।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

dinamobet - dinamobet giriş - dinamobet güncel giriş
dinamobet
dinamobet - dinamobet giriş - dinamobet güncel giriş
dinamobet
dinamobet
dinamobet
Dinamobet
betasus
meritking
dinamobet
dinamobet
dinamobet
dinamobet
dinamobet
dinamobet
dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş