स्विफ्ट गाड़ी चोरी करने के मामले में पांचवाँ आरोपी गिरफ्तार
कैथल पुलिस द्वारा वाहन चोरी के मामले में अपराधियों पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा है। इसी कड़ी में कैथल से एक स्विफ्ट गाड़ी चोरी करने के मामले की जांच सीआईए-1 प्रभारी एसआई जसवंत सिंह की अगुवाई में एएसआई बिजेंद्र सिंह की टीम द्वारा करते हुए आरोपी मॉडल टाउन रामगढ़ सरधाना पंजाब निवासी अमरीक को नियमानुसार गिरफ्तार किया गया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि माडल टाऊन कैथल निवासी अंकुर मित्तल की शिकायत अनुसार 2 जनवरी 2024 की रात को उसने उसकी स्विफ्ट गाड़ी को घर के सामने खड़ी की थी। जो उसने 2 बजे अपनी गाड़ी को संभाला तो वहां गाड़ी नहीं मिली, जिसे अज्ञात व्यक्ति चोरी करके ले गए। जिस बारे थाना शहर में मामला दर्ज किया गया था। सीआईए-1 पुलिस द्वारा उक्त मामले में पहले ही 4 अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। उक्त आरोपी किसी अन्य मामले में फरीदकोट पंजाब जेल में बंद था, जिसकी उक्त मामले में गिरफ्तारी के लिए माननीय न्यायालय की मार्फत प्रोडक्शन वारंट जारी करवाए गए थे। आरोपी के कब्जे से गाड़ी काटने में प्रयुक्त गैस कटर बरामद किया गया हैं। आरोपियों द्वारा गाड़ी को काटकर स्क्रैप में बेच दिया गया था। उक्त मामले में पुलिस द्वारा इससे पूर्व 4 आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके है। आरोपी न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
