1 किलो 940 ग्राम गांजा सहित नशा तस्कर काबू 

मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ एसपी उपासना के निर्देशानुसार चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना तितरम क्षेत्र सीआईए-1 पुलिस ने एक आरोपी को 1 किलो 940 ग्राम गांजा सहित काबू किया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सीआईए-1 प्रभारी एसआई जसवंत सिंह की अगुवाई में एएसआई गुरदान सिंह की टीम शाम के समय गश्त दौरान प्योदा गेट जींद रोड कैथल पर मौजूद थी। इसी दौरान एक विश्वसनीय गुप्त सूचना मिली कि एक युवक तितरम मोड़ के पास हिसार-चंडीगढ़ हाईवे पर पुल के नजदीक नशीला पदार्थ लेकर खड़ा है और किसी वाहन का इंतजार कर रहा है। जिसे दबिश देकर नशीले पदार्थ सहित काबू किया जा सकता है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने तुरंत रेडिंग पार्टी गठित कर बताए गए स्थान पर दबिश दी। मौके पर एक युवक पिट्ठू बैग के साथ खड़ा मिला, जिसे काबू कर किया गया। जिसकी पहचान कृष्ण निवासी पाई के रूप में हुई। पुलिस सूचना उपरांत मौके पर पहुंचे डीएसपी ललित कुमार के समक्ष ली गई तलाशी दौरान पिठ्ठु बैग अंदर रखे पॉलीथिन से 1 किलो 940 ग्राम गांजा फूल पत्ती बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ थाना तितरम में मामला दर्ज करके मौके पर पहुंचे एसआई प्रवीन कुमार द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। व्यापक पूछताछ के लिए आरोपी का अदालत से 7 दिन पुलिस रिमांड हासिल किया गया।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *