कैथल पुलिस द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ एसपी मनप्रीत सिंह सूदन के आदेशानुसार  लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में सीआईए गुहला पुलिस ने नंदगढ़ रोड गुहला के पास से एक आरोपी को 10.65 ग्राम चिट्टा सहित काबू किया है। 

पुलिस प्रवक्ता ने बताया की सीआईए गुहला प्रभारी इंस्पेक्टर संदीप की अगुवाई में एएसआई राकेश की टीम  अपराध व नशीले पदार्थों की रोकथाम के संबंध में गुहला क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम को एक गुप्त सूचना मिली कि प्रदीप निवासी डेरा भाग सिंह, चीका नशीला पदार्थ चिट्टा बेचने का काम करता है और इस समय गुहला से नंदगढ़ रोड पर श्मशान घाट के पास चिट्टा बेचने के लिए ग्राहकों के इंतजार में खड़ा है। जिसे दबिश देकर काबू किया जा सकता है। पुलिस टीम द्वारा तत्परता से कार्रवाई करते हुए नंदगढ़ रोड स्थित श्मशान घाट चीका के पास दबिश दी गई। पुलिस टीम को देखकर वहां से एक युवक भागने का प्रयास करने लगा, जिसे पुलिस टीम ने काबू कर पूछताछ की। जिसकी पहचान प्रदीप निवासी डेरा भाग सिंह, चीका के रूप में हुई। पुलिस सूचना उपरांत मौके पर पहुंचे इटीओ कैथल  प्रमोद कुमार के समक्ष ली गई तलाशी दौरान आरोपी के कब्जे में एक पन्नी से 10.65 ग्राम हैरोइन चिट्टा बरामद हुआ। आरोपी के खिलाफ थाना गुहला में मामला दर्ज करके मौके पर पहुंचे पीएसआई सनेश द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी से व्यापक पूछताछ की जा रही है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

deneme bonusu veren siteler
deneme bonusu