117.40 ग्राम चरस के साथ पकड़ा नशा तस्कर
एसपी उपासना के आदेशानुसार कैथल जिला को नशा मुक्त करने की मुहिम दौरान एंटी नारकोटिक्स सेल द्वारा पुंडरी से एक नशा तस्कर को काबू कर लिया गया, जिसके कब्जे से 117.40 ग्राम चरस/सुल्फा बरामद किया गया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि एंटी नारकोटिक सैल प्रभारी एसआई राजकुमार सिंह की अगुवाई में एएसआई राजेश कुमार की टीम रात्रिकालीन गश्त दौरान गांव भाणा बस अड्डा पर मौजूद थी, जहां पुलिस पार्टी को गुप्त सूत्रों से खुफिया सूचना मिली कि गांव भाणा निवासी राजेश कुमार गांव की ड्रैन के आस पास नशीला पदार्थ चरस( सुल्फा) बेचने के लिए आने वाला हैं। सूचना विश्वसनीय होने के कारण पुलिस द्वारा मुस्तैदी से कार्रवाई करते हुए गांव ड्रैन से थोड़ा पहले एक मकान के पास दबिश देकर संदिग्ध राजेश कुमार उपरोक्त को काबू कर लिया गया। पुलिस सूचना उपरांत मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार ढांड अमित माथुर के समक्ष नियमानुसार ली गई तलाशी दौरान आरोपी के कब्जे में पॉलीथिन से 117.40 ग्राम चरस बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत थाना पुंडरी में मामला दर्ज करके से मौके पर पहुंचे एएसआई जगभान सिंह द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी वीरवार को अदालत में पेश किया जाएगा, जिससे पूछताछ की जा रही है।
