गोदाम में सेंधमारी कर 47 बोरी जीरी चुराने वाले 7 आरोपी काबू

थाना शहर क्षेत्र में स्थित एक गोदाम से जीरी की बोरी चोरी करने के मामले की जांच चौकी अनाज मंडी पुलिस प्रभारी एएसआई दयानन्द की अगुवाई में एसआई रमेश चंद्र की टीम द्वारा करते हुए आरोपी राम नगर कैथल निवासी अजय उर्फ मास, राहुल, अजय व अशोक व राजीव नगर कैथल निवासी कमलदीप तथा महादेव कॉलोनी कैथल निवासी अनिकेत को काबु किया गया। आरोपियों से पूछताछ दौरान चोरीशुदा जीरी खरीदने वाले आरोपी पटेल नगर कैथल निवासी विनोद कुमार को भी काबू कर लिया गया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गांव बाता हाल माडल टाउन कैथल निवासी विकास की शिकायत अनुसार उसकी नई अनाज मंडी कैथल में आढ़त की दुकान है। स्टॉक रखने के लिए उसने मंडी के पास एक गोदाम 8 हजार रुपये प्रति माह किराए पर लिया हुआ है। उसने गोदाम में बासमती जीरी 50 किलो वजन की कुल 860 बोरियां स्टॉक के रूप में रखी हुई हैं। 7 फरवरी को जब वे दोबारा गोदाम में 53 बोरियां रखने पहुंचे तो देखा कि लोहे के मेन गेट का ताला टूटा हुआ था। अंदर जाकर जांच करने पर गोदाम की दीवार में बनी हवा के लिए छोड़ी गई ईंटों वाली खिड़की भी टूटी मिली, जिसकी ईंटें अंदर गिरी हुई थीं। स्टॉक चेक करने पर 46 बोरियां जीरी गायब पाई गई। इसके बाद उसने अपने दोस्त विनेश के साथ रात में निगरानी शुरू की। जिसमें रात करीब 3 बजे दो युवक मोटरसाइकिल पर आए और कुछ ही मिनटों में एक बोरी जीरी चोरी कर फरार हो गए। जिस बारे थाना शहर में मामला दर्ज कर लिया। आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त 2 बाइक, 15 कट्टे जीरी, 6 हजार रुपए बरामद किए गए। सभी आरोपी न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिए गए।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *