नंदू गैंग से जुड़ा एक और आरोपी काबू, 5 आरोपी पहले काबू

संगठित अपराध पर एसपी मनप्रीत सिंह सूदन के निर्देशानुसार नकेल कसते हुए स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट ने नंदू गैंग से जुड़े एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि 13 मार्च को स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट के एचसी हरीश कुमार की टीम द्वारा एक गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुंडरी से फरल रोड पर सिरसा ब्रांच नहर पुल के पास से आरोपी गांव नैना निवासी करण उर्फ अंकुश व सौरभ उर्फ बाबा तथा गांव जलमाणा जिला करनाल निवासी सुमित उर्फ सिमी के रूप में हुई है। जांच के दौरान आरोपी करण के कब्जे से एक देशी पिस्तौल .32 बोर व 6 जिंदा कारतूस, आरोपी सौरभ के कब्जे से एक देशी पिस्तौल .32 बोर व 5 जिंदा कारतूस तथा आरोपी सुमित के कब्जे से दो मैगजीन व 4 जिंदा कारतूस बरामद किए गए। इसके अलावा आरोपियों के पास से तीन मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल भी बरामद की गई। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया था कि वे गैंग लीडर कपिल सांगवान उर्फ नंदू व उसके सहयोगी साहिल के कहने पर गैंग के अन्य सदस्यों से हथियार लेकर वारदात के बाद उन्हें आगे पहुंचाने का काम करते हैं। पूछताछ में सामने आया था कि नंदू गैंग दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान व पंजाब में फिरौती, सुपारी किलिंग, जमीन कब्जे व अवैध हथियार सप्लाई जैसी संगठित आपराधिक गतिविधियों में शामिल रही है। आरोपियों के खिलाफ थाना पूंडरी में मामला दर्ज किया गया। मामले की आगामी जांच स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट प्रभारी इंस्पेक्टर सुनील कुमार की अगुवाई में एएसआई तरसेम कुमार की टीम द्वारा करते हुए आरोपी गांव नैना निवासी अमन को नियमानुसार गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त मामले में इससे पूर्व 5 आरोपी काबु किए जा चुके है। आरोपी अमन उक्त गिरोह में शामिल था तथा उक्त गिरोह में पैसों का लेनदेन करता था। आरोपी इससे पूर्व किसी अन्य मामले में दिल्ली तिहाड़ जेल में बंद था। जिसकी उक्त मामले में गिरफ्तारी के लिए माननीय न्यायालय की मार्फत प्रोडक्शन वारंट जारी करवाए गए थे। आरोपी को न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *