15 अगस्त के दिन नौ ग्राम पंचायतों में स्पेशल ग्राम सभा आयोजित करने के निर्देश
कैथल, 14 अगस्त। जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी रितु लाठर ने जिला की नौ ग्राम पंचायतों को 15 अगस्त के दिन स्पेशल ग्राम सभा आयोजित करने के निर्देश जारी किए हैं। ग्राम सभा का विषय बाल विवाह रोक लगाना रखा जाए। उन्होंने कहा कि ग्राम सभा में प्रस्ताव पारित किया जाए कि ग्राम सभा के सभी सदस्य बाल विवाह का पुरजोर विरोध करते हैं और भविष्य में यदि कोई भी परिवार बाल विवाह के किसी केस में सम्मिलित पाया गया तो उसका सामाजिक बहिष्कार किया जाएगा। जिन गांव में स्वतंत्रता दिवस पर यह स्पेशल ग्राम सभा आयोजित होगी, उनमें सेगा, शेरगढ़, क्योडक, सिसला, नरवल, जाखौली कमान पट्टी, ढांड, कौल व काकल गांव शामिल हैं।
