चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले 2 आरोपी पकड़े, बैटरे व मोटरसाइकिल की बरामद

कैथल, 14 अगस्त। सीआईए-1 पुलिस ने थाना चीका क्षेत्र में हुई चोरी की वारदात में 2 आरोपियों को काबू किया है। चीका निवासी अमर सिंगला ने शिकायत दी थी कि उनका गोदाम एमएस पारस फूड बदसुई के नाम से है, जिसमें एफसीआई का सरकारी चावल रखा हुआ था। 11 अगस्त को दिन में अज्ञात व्यक्ति गोदाम में घुस आए और दफ्तर के शीशे तोडक़र वहां से एसी व 2 बैटरे चोरी कर ले गए। इस बारे थाना चीका में मामला दर्ज कर लिया गया। मामले की जांच सीआईए-1 प्रभारी एसआई जसवंत सिंह की अगुवाई में एचसी धनपत की टीम द्वारा करते हुए आरोपी डेरा भाग सिंह निवासी प्रदीप कुमार तथा दुसेरपुर निवासी हरदेव सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपियों के कब्जे चोरी शुदा एसी, स्टेबलाइजर व 2 बैटरे तथा वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद की गई। दोनों आरोपी वीरवार को अदालत के आदेशानुसार जेल भेज दिए गए।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *