15 किलो 100 ग्राम डोडा पोस्त के साथ नशा तस्कर काबू, गाड़ी भी जब्त

एक तरफ जहां जिला पुलिस द्वारा एसपी मनप्रीत सिंह सूदन के निर्देशानुसार आमजन को नशा ना करने बारे जागरूक किया जा रहा है, वहीं पर नशा तस्करों पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा है। इसी कड़ी में चौंकी रामथली द्वारा गुहला क्षेत्र से एक नशा तस्कर को 15 किलो 100 ग्राम डोडा पोस्त सहित काबू कर लिया गया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि चौंकी रामथली प्रभारी एसआई राजबीर सिंह की टीम शाम के समय गश्त दौरान चौराहा थेह खरक – उरलाना पर मौजूद थी, जहां एक गुप्त सूचना मिली कि सुभाष नगर सुतराना पंजाब निवासी गुरप्रीत सिंह गांव थेह खरक में पंजाब से नशीला पदार्थ अफीम बेचने के लिए आता हैं। जो अभी अपनी गाड़ी होंडा सिटी पर सवार होकर पंजाब की तरफ से उरलाना के रास्ते होते हुए गांव थेह खरक की तरफ जाएगा। जिसको थेह खरक से रामथली रोड़ पर नाकाबंदी करके काबू किया जा सकता हैं। सूचना विश्वसनीय होने के कारण पुलिस टीम द्वारा मुस्तैदी का परिचय देते हुए थेह खरक से रामथली रोड़ पर नाकाबंदी शुरू कर की गई। जहां कुछ समय बाद रामथली की तरफ से गाड़ी होंडा सिटी में सवार आए संदिग्ध सुभाष नगर सुतराना पंजाब निवासी गुरप्रीत सिंह को रुकवाकर काबू कर लिया गया। पुलिस सूचना उपरांत मौके पर पहुंची नायब तहसीलदार सीवन मीनू कौशिक के समक्ष ली गई तलाशी दौरान आरोपी की गाड़ी होंडा सिटी में रखे प्लास्टिक कट्टे से 15 किलो 100 ग्राम डोडा पोस्त बरामद हुआ। जिस बारे थाना गुहला में मामला दर्ज करके मौके पर पहुंचे एएसआई रामविलास सिंह द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा, जिससे पूछताछ की जा रही है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *