सरकारी पाइप लाइन चोरी मामले में आरोपी गिरफ्तार, कैंटर बरामद

संपत्ती विरुध अपराधियों पर लगाम कसते हुए एसपी मनप्रीत सिंह सूदन के आदेशानुसार एंटी नारकोटिक सैल टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए पाइप लाइन चोरी मामले में एक आरोपी को काबु कर लिया गया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गांव बरटा निवासी ठेकेदार कुलदीप सिंह कि शिकायत अनुसार वह पिछले करीब 15 वर्षों से पब्लिक हेल्थ विभाग में गवर्नमेंट कांट्रेक्टर के तौर पर कार्य कर रहा है। पब्लिक हेल्थ विभाग कैथल द्वारा गांव रसूलपुर में करीब 7 किलोमीटर पीने के पानी की पाइप लाइन दबाने का कार्य उसे टेंडर के माध्यम से अलॉट किया गया था। कार्य पूरा करने के लिए उसने पाइप लाइन गांव रसूलपुर में भिजवाई थी। 5 मई को निजामुद्दीन नामक व्यक्ति ने उसे फोन कर मजदूर उपलब्ध करवाने की बात कही। इसके बाद निजामुद्दीन ने अपने तीन मजदूर गांव रसूलपुर भेज दिए और पाइप लाइन दबाने का कार्य शुरू करवा दिया। तीन दिन तक कार्य करने के बाद दिनांक 15 मई की रात आरोपी निजामुद्दीन व उसके साथियों ने योजनाबद्ध तरीके से पूरी पाइप लाइन एक ट्रक में लोड कर चोरी कर ली। अगले दिन गांव के लोगों द्वारा घटना की जानकारी मिलने पर उसने आरोपियों से संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन उनके मोबाइल फोन बंद मिले। जिस बारे थाना सीवन में मामला दर्ज कर लिया गया। मामले की जांच एंटी नारकोटिक सैल प्रभारी एसआई प्रदीप कुमार की अगुवाई में एएसआई जसमेर सिंह की टीम द्वारा करते हुए आरोपी गांव बौराका जिला पलवल निवासी विजीद उर्फ वजा को काबू कर लिया गया। आरोपी के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त कैंटर बरामद कर लिया गया। व्यापक पूछताछ के लिए आरोपी का अदालत से 3 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया हैं।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *