विदेश भेजने के नाम पर 16 लाख रुपये की ठगी मामले में महिला आरोपी गिरफ्तार

विदेश भेजने के सब्जबाग दिखाकर आमजन से लाखों रुपए ठगी करने वाले आरोपियों पर एसपी उपासना के निर्देशानुसार जिला पुलिस द्वारा लगातार शिकंजा कसा जा रहा है। ऐसे ही न्यूजीलैंड भेजने के नाम पर ठगी करने के एक मामले की जांच इकोनॉमिक सेल प्रभारी इंस्पेक्टर ओमप्रकाश की अगुवाई में एसआई रविंद्र कुमार की टीम द्वारा करते हुए महिला आरोपी प्रहलादपुरी जगाधरी निवासी आरती संधु को पोंटा साहिब हिमाचल प्रदेश से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया की गांव फरल निवासी इकबाल सिंह की शिकायत अनुसार वह अपने बेटे होशियार सिंह को विदेश भेजना चाहता था। जून 2023 में विदेश भेजने संबंधी एक विज्ञापन के आधार पर यमुनानगर स्थित “बैस्ट वीजा कंसल्टेंसी” कार्यालय से संपर्क किया था। कार्यालय संचालक आरती सन्धु, उसका भाई योगेश, तथा एक अन्य व्यक्ति सुदेश ने पीड़ित को 10 दिन में न्यूजीलैंड का वीजा दिलाने का भरोसा दिया, जिसकी एवज में लगभग 16 लाख रुपये की मांग की गई। शुरू में आरोपियों ने बिना पैसे वीजा लगवाने का वादा किया, लेकिन बाद में अलग-अलग तरीकों से पीड़ित से कई किस्तों में 16 लाख रुपए ले लिए। उसके बावजूद आरोपियों ने फर्जी वीजा तैयार कर पीड़ित और अन्य दो युवकों को दिल्ली एयरपोर्ट भेज दिया, जहां इमिग्रेशन जांच में वीजा फर्जी पाए गए और तीनों को एयरपोर्ट से बाहर कर दिया गया। इसके बाद पीड़ित ने आरोपियों से संपर्क किया तो आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए और धमकियां देकर पैसे लौटाने से इंकार कर दिया। उक्त बारे थाना पूंडरी में मामला दर्ज किया गया। व्यापक पूछताछ के लिए महिला आरोपी का 2 दिन पुलिस रिमांड हासिल किया गया है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *