रोजगार मेले में 194 युवाओं को प्रदान किए जॉब ऑफर लेटर

 शुक्रवार को जिला रोजगार कार्यालय कैथल के सौजन्य से जिले के युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान कैथल में रोजगार मेले व सेवा पखवाड़े का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में रोजगार विभाग, राजकीय आईटीआई कैथल, एमएसएमई विभाग कैथल के प्रतिनिधि मौजूद रहे। मेले में 194 प्रार्थियों को जॉब ऑफर लेटर प्रदान किए गए। मेले में आईटीआई अध्यक्ष नरेंद्र मिगलानी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की और सेवा पखवाड़ा के लिए विशेष अतिथि के रूप में यशपाल प्रजापति शामिल हुए। जिला रोजगार अधिकारी ममता कुमारी ने बताया कि सेवा पखवाड़ा के तहत रोजगार सहायता शिविर एवं प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया। इसमें स्वरोजगार करने के लिए विशेषज्ञों द्वारा प्रार्थियों को उचित मार्गदर्शन व ऋण संबंधी जानकारी दी गई। इसके अलावा रोजगार विभाग की विभिन्न योजनाओं जैसे सक्षम युवा योजना व सामान्य बेरोजगारी भत्ता योजना बारे पंजीकरण व मार्गदर्शन दिया गया। इसके अतिरिक्त युवाओं को करियर काउंसलिंग की गई व इच्छुक प्रार्थियों को सरकारी क्षेत्र व प्राइवेट जॉब से संबंधित जानकारी दी गई।          उन्होंने कहा कि हर महीने रोजगार विभाग द्वारा रोजगार मेले का आयोजन किया जाता है। इस माह के मेले के दौरान एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस कंपनी ने 30 युवाओं को जॉब ऑफर लेटर दिया। वहीं एलआईसी जीवन बीमा कैथल ने 20, भारत फाइनेंस इन्क्लूशन कैथल ने 15, स्वराज महिंद्रा मोहाली ने 18, गोदरेज एंड बॉयस मैन्युफैख्रिंग कंपनी मोहाली ने 58, रुलदू राम एंड संस कैथल ने 28, महालक्ष्मी पॉलीमर कैथल ने 10, पुखराज हेल्थ केयर करनाल ने 15 युवाओं को जॉब ऑफर लेटर प्रदान किए।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *