बाइक चोरी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, 3 बाइक बरामद

दुपहिया वाहन चोरों पर एसपी मनप्रीत सिंह सूदन के निर्देशानुसार जिला पुलिस द्वारा लगातार शिकंजा कसा जा रहा है। इसी कड़ी में स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट प्रभारी इंस्पेक्टर सुनील कुमार की अगुवाई में एएसआई संदीप सिंह की टीम द्वारा आरोपी गांव हरसौला निवासी राकेश व ईशम सिंह को काबु कर लिया गया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया की प्रताप गेट कैथल निवासी हरीश कुमार की शिकायत अनुसार 25 मार्च की शाम करीब 5 बजे उसके बेटे ने नेहरू पार्क कैथल के पास बाइक खड़ी की थी , जिसको कुछ समय बाद आकर देखा ओर पाया कि अज्ञात व्यक्ति उसकी बाइक चोरी कर ले गया। जिस बारे थाना शहर में मामला दर्ज कर लिया गया। आरोपियों के कब्जे से उक्त मामले की चोरीशुदा बाइक सहित कुल 3 चोरीशुदा बाइक बरामद की गई हैं। दोनों आरोपी अदालत के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिए गए।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *