जिला पुलिस द्वारा चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए एसपी उपासना के निर्देशानुसार लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में थाना शहर कैथल में दर्ज तिरपाल चोरी के मामले का त्वरित कार्रवाई करते हुए एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टाफ की टीम ने दो आरोपियों को काबू कर लिया गया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि विवेक नगर कैथल निवासी आशीष सिंगला की शिकायत अनुसार उसकी दुकान के बाहर गली में रखी लगभग 50 तिरपाल में से 16 मार्च सुबह करीब 11 बजे 2 अज्ञात व्यक्ति मोटरसाइकिल पर 2 पुरानी तिरपाल चोरी कर ले गए थे। जिस बारे थाना शहर में मामला दर्ज किया गया। मामले की जांच एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टाफ प्रभारी एसआई प्रदीप कुमार के नेतृत्व में एएसआई लखविंद्र की टीम द्वारा करते हुए त्वरित कार्रवाई दौरान आरोपी सिरटा रोड कैथल निवासी जगतार तथा फ्रांसवाला रोड कैथल निवासी नवाज अली को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों के कब्जे से चोरीशुदा 2 तिरपाल तथा वारदात मे प्रयुक्त बाइक बरामद कर ली गई। दोनो आरोपी न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिए गए।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *