लकड़ी चोरी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार

लकड़ी चोरी के मामले में थाना पूंडरी पुलिस द्वारा 2 आरोपियों को काबू किया गया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि लकड़ी चोरी मामले की जांच थाना पूंडरी पुलिस के ही एचसी सुमित द्वारा करते हुए आरोपी अर्जुन नगर कैथल निवासी संदीप व कृष्ण को गिरफ्तार कर लिया गया। बता दें कि बृजलाल वन रक्षक इंचार्ज पूंडरी बीट की शिकायत अनुसार 6 सितम्बर की रात लगभग 1:30 बजे पुण्डरी–राजौंद रोड पर पीग फार्म, पाई के पास बोलेरो गाड़ी में लकड़ी चोरी कर लादी जा रही थी। गश्त कर रही वन विभाग की टीम को देखकर आरोपी भागने लगे और पीछा कर रही सरकारी गाड़ी को टक्कर मारने तथा कर्मचारियों को नुकसान पहुंचाने के लिए गाड़ी से लकड़ी के लठ्ठे फेंकने लगे। फॉरेस्ट टीम ने पीछा करते हुए कैथल के अर्जुन नगर से बोलेरो गाड़ी को काबू कर लिया। एक आरोपी खेड़ी बुल्लावाली, जिला जींद  निवासी अंकित को मौके पर काबू कर लिया गया, तथा शेष आरोपी फरार हो गए थे। गाड़ी से 9 लकड़ी के लठ्ठे, 2 तलवारें, 1 पेट्रोल आरा मशीन, 1 ससा (उपकरण) बरामद हुआ था। इस बारे थाना पूंडरी में मामला दर्ज किया गया था। चोरी की वारदात में दोनो आरोपी भी शामिल थे। दोनो आरोपी न्यायालय में पेश किए जाएंगे, जिनसे पूछताछ की जा रही है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *