खेतों से गैस सिलेंडर चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

कलायत क्षेत्र में खेतों से गैस सिलेंडर चोरी करने वाले आरोपी को एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टाफ द्वारा 1 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया था । रिमांड अवधि दौरान आरोपी के कब्जे से 4 गैस सिलेंडर बरामद कर लिए गए। पुलिस प्रवक्ता ने बताया की कुराड़ निवासी सोनू की शिकायत अनुसार 13 मार्च को उसके खेत दुब्बल रोड स्थित नेट हाउस का पन्ना फाड़कर तथा कोठे का ताला तोड़कर अज्ञात चोर द्वारा गैस सिलेंडर चोरी कर लिया गया। इसके साथ साथ उसके तीनो पड़ोसियों के खेतों से भी इसी प्रकार अज्ञात चोरों द्वारा गैस सिलेंडर चोरी किए गए थे। जिस बारे थाना कलायत में मामला दर्ज किया गया। मामले की जांच एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टाफ प्रभारी एसआई प्रदीप कुमार की अगुवाई में एएसआई अशोक कुमार की टीम द्वारा करते हुए आरोपी गांव धारसूल जिला फतेहाबाद निवासी रिम्पल उर्फ रंजीत को काबू करके एक सिलैंडर व वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद की गई थी। आरोपी का व्यापक पूछताछ के लिए न्यायालय से 1 दिन पुलिस रिमांड हासिल किया गया था। रिमांड अवधि दौरान आरोपी रिम्पल उर्फ रंजीत ने उक्त चोरियों के अतिरिक्त गांव शिमला में एक खेत कोठा से एक गैस सिलेंडर, हुक्का व तार चोरी करने बारे कबूल किया। आरोपी रिम्पल के कब्जे से 4 चोरीशुदा गैस सिलेंडर बरामद किए गए हैं। आरोपी न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

deneme bonusu veren siteler
deneme bonusu