विकास कार्यों में देरी और लापरवाही स्वीकार नहीं : सांसद नवीन जिंदल

शुक्रवार को लघु सचिवालय स्थित सभागार में सांसद नवीन जिंदल की अध्यक्षता में जिला विकास, समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति, उनके क्रियान्वयन और लाभार्थियों तक पहुंच की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य विभिन्न योजनाओं की जमीनी स्थिति का आकलन करना और यह सुनिश्चित करना रहा कि पात्र व्यक्तियों तक योजनाओं का लाभ प्रभावी ढंग से पहुंचे। इस दौरान पिछली बैठक में दिए गए निर्देशों पर की गई कार्रवाई की रिपोर्ट भी प्रस्तुत की गई।

          बैठक के दौरान सांसद नवीन जिंदल ने कहा कि सभी विभागों के अधिकारी आपसी तालमेल के साथ कार्य करें। फील्ड में जाकर कार्यों की निगरानी करें और लंबित परियोजनाओं को समय पर पूरा करवाएं। जो भी निर्माण कार्य किया जाए, उसमें गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता न किया जाए। यह सुनिश्चित करें कि सरकार की सभी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। उन्होंने यह भी कहा कि यदि किसी परियोजना के क्रियान्वयन में कोई तकनीकी दिक्कत है तो अधिकारी उनके एवं जिला उपायुक्त के संज्ञान में लाएं। विकास कार्यों में देरी और लापरवाही किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं की जाएगी।

          सड़कों की खराब स्थिति पर नाराजगी जताते हुए सांसद ने कहा कि कैथल-चीका रोड सहित कई प्रमुख मार्गों की हालत अत्यंत खराब है, जिससे जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बैठक के दौरान पूंडरी से पाई, ढांड से कुरूक्षेत्र, फ्रांसवाला रोड, कैथल से सिसला धाम, तितरम मोड से चौ. छोटू राम चौक, डंडोता से बाउपुर सहित अन्य सड़कों की खराब हालत॒॒ को लेकर चर्चा हुई। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जल्द से जल्द सभी गड्ढों की मरम्मत सुनिश्चित की जाए। अगर कोई सड़क नई बनाई जानी है तो जल्द से जल्द उनके टेंडर लगाकर उन्हें बनाया जाए।

          सांसद नवीन जिंदल ने चीका स्टेडियम के निर्माण कार्य को 31 मई तक पूरा करने के निर्देश दिए गए। साथ ही क्योड़क में बन रहे लुवास के रीजनल सेंटर, राजौंद में सड़क एवं एसटीपी प्लांट के निर्माण कार्य में तेजी लाते हुए जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार जिले में अन्य लंबित परियोजनाओं को भी प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाए।

          सांसद नवीन जिंदल ने कहा कि सड़कों के निर्माण में आधुनिक तकनीकों का उपयोग किया जाना चाहिए। उन्होंने विशेष रूप से कंक्रीट सड़कों के निर्माण में मशीनों के इस्तेमाल पर बल देते हुए कहा कि इससे सड़क की फिनिशिंग बेहतर होगी और जल निकासी की समस्या भी कम होगी।

          सांसद ने ठेकेदारों की जवाबदेही तय करते हुए कहा कि डिफेक्ट लायबिलिटी पीरियड के दौरान सड़क की मरम्मत की पूरी जिम्मेदारी संबंधित ठेकेदार की होती है। यदि ठेकेदार कार्य में लापरवाही करता है तो उसकी बैंक गारंटी जब्त कर विभाग द्वारा कार्य पूरा करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि ठेकेदारों को नियमों के अनुसार जवाबदेह बनाना जरूरी है ताकि जनता को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

          बाढ़ सुरक्षा कार्यों की समीक्षा करते हुए सांसद नवीन जिंदल ने घग्गर नदी सहित अन्य नहरों एवं ड्रेनों की समय रहते डिसिल्टिंग एवं सफाई के कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस प्रक्रिया में पूर्ण पारदर्शिता बरती जाए। इसके अलावा उन्होंने जिले के स्टेडियमों के कायाकल्प पर भी जोर देते हुए कहा कि इस वर्ष सभी स्टेडियमों को बेहतर सुविधाओं से लैस किया जाए ताकि युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित किया जा सके और वे नशे जैसी बुराइयों से दूर रह सकें। इसके अलावा सांसद नवीन जिंदल ने स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग, बिजली विभाग, पशुपालन विभाग, जिला परिषद, समाज कल्याण विभाग सहित अन्य विभागों से जुड़ी सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए।

          बैठक में पूंडरी विधायक सपताल जांबा तथा कलायत विधायत विकास सहारन ने भी अपने अपने विधानसभा क्षेत्र से जुड़े मुद्दे उठाए और अधिकारियों से जवाब तलब किया। इस अवसर पर डीसी अपराजिता, एसपी मनप्रीत सिंह, एडीसी सुशील कुमार, नगर परिषद चेयरमैन सुरभि गर्ग, जिला परिषद के सीईओ सुरेश राविश, डीएमसी कपिल शर्मा, सीटीएम गुरविंद्र सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं समिति के गैर सरकारी सदस्य मौजूद रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

deneme bonusu veren siteler
deneme bonusu