बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए होगा ‘बिजली अदालत’ का आयोजन

उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम (यूएचबीवीएन) कैथल द्वारा बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए अप्रैल माह में लगने वाली विशेष ‘उपभोक्ता शिकायत निवारण बिजली अदालत’ का शेड्यूल जारी कर दिया गया। यह बैठकें प्रत्येक मंगलवार को पेहवा चौक स्थित यूएचबीवीएन कार्यालय के कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित की जाएंगी। जिसकी अध्यक्षता अधीक्षक अभियंता सोमबीर भालोठिया करेंगे। उन्होंने बताया कि ये अदालतें अप्रैल माह की 7, 15, 21 और 28 तारीख को लगाई जाएगी। बिजली अदालत में उपभोक्ताओं की विभिन्न समस्याएं जैसे गलत बिल, मीटर रीडिंग में त्रुटि, खराब मीटर तथा अन्य बिजली संबंधी शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर सुना जाएगा। खासतौर पर वे मामले, जिनका समाधान स्थानीय स्तर पर नहीं हो पाया है, उन्हें यहां विशेष रूप से लिया जाएगा। अधीक्षक अभियंता ने सभी बिजली उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे निर्धारित तिथियों पर समय पर उपस्थित होकर अपनी शिकायतें दर्ज कराएं, ताकि उनका शीघ्र और प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जा सके।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

deneme bonusu veren siteler
deneme bonusu