2 नशा तस्करों सहित एक महिला सप्लायर काबू

एक तरफ जहां पर एसपी आस्था मोदी के आदेशानुसार जिला पुलिस द्वारा नशा ना करने बारे आमजन को जागरूक किया जा रहा है, वहीं पर पुलिस द्वारा नशा तस्करों पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा है। इसी मुहिम तहत एंटी व्हीकल स्टाफ द्वारा 2 नशा तस्करों सहित एक महिला सप्लायर को काबू कर लिया गया, जिनके कब्जे से 511 ग्राम गांजा फूल पत्ती ,वारदात में प्रयुक्त गाड़ी व एक हजार रुपए ड्रगमनी बरामद हुई। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि एंटी व्हीकल स्टाफ प्रभारी एसआई प्रदीप कुमार की अगुवाई में एएसआई जसमेर सिंह की टीम रात्रिकालीन गश्त दौरान ब्रह्मानंद चौक पुंडरी के पास मौजूद थी। जहां पर सहयोगी सुत्रो से पुलिस को एक गुप्त जानकारी मिली कि फतेहपुर निवासी शुभम व अमित उर्फ मोनी होण्डा ईमेज गाड़ी में नशीला पदार्थ गांजा फूल पत्ती लेकर गांव फरल की तरफ से पुंडरी आने वाले हैं। जिनको ब्रह्मानंद चौक पुंडरी के पास नाकाबंदी करके काबु किया जा सकता हैं। सूचना विश्वसनीय होने कारण पुलिस टीम द्वारा मुस्तैदी का परिचय देते हुए ब्रह्मानंद चौक पुंडरी के पास नाकाबंदी करके फरल की तरफ से आने वाले वाहनों की निगरानी शुरु की गई। कुछ समय बाद फरल की तरफ से आई संदिग्ध होण्डा ईमेज गाड़ी में सवार फतेहपुर निवासी शुभम व अमित उर्फ मोनी को काबु कर लिया गया। पुलिस सुचना उपरांत मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार ढांड अचीन के समक्ष नियमानुसार ली गई। तलाशी दौरान आरोपियों के कब्जे में पॉलीथिन से 511 ग्राम गांजा फूल पत्ती बरामद हुई। आरोपियों के खिलाफ थाना पूंडरी में मामला दर्ज करके आरोपियों को मौके पर पहुंचे एसआई जयभगवान द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ दौरान दोनों आरोपियों ने कबूल किया कि उसको यह मादक पदार्थ गांजा फूल पत्ती इंद्रा कालोनी जिला कुरुक्षेत्र निवासी एक महिला सुमन ने उपलब्ध करवाया हैं। पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए नशा सप्लायर उपरोक्त आरोपिया सुमन को भी काबू कर लिया गया। जिसके कब्जे से एक हजार रुपए ड्रगमनी बरामद हुई। सभी आरोपी बुधवार को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिए गए।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *