ट्रैक्टर-ट्राली चोरी करने के मामले में चौथा आरोपी गिरफ्तार

संपत्ती विरुद्ध अपराधियों पर शिकंजा कसते हुए ट्रैक्टर-ट्राली चोरी करने के एक मामले की जांच सीआईए-1 प्रभारी एसआई जसवंत सिंह की अगुवाई में एएसआई शमशेर सिंह की टीम द्वारा करते हुए आरोपी जिला बरनाला पंजाब के गांव जगजीतपुरा निवासी जसप्रित सिंह उर्फ जस्सी को काबू कर लिया गया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि माडल टाउन कैथल निवासी अर्पित की शिकायत अनुसार वह गांव क्योड़क में जमीन ठेके पर लेकर खेती करता है। 11 मार्च की रात क्योड़क स्थित उसके रिश्तेदार के ईंट भट्टे पर खडे उसके ट्रैक्टर-ट्राली को अज्ञात व्यक्ति चोरी करके ले गए। जिस बारे थाना सदर में मामला दर्ज किया गया। उपरोक्त मामले में 3 आरोपियों को काबू करके कब्जे से ट्रैक्टर-ट्राली व वारदात में प्रयुक्त गाड़ी बरामद की जा चुकी है। आरोपी सोमवार को अदालत के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिए गए।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *