नौकरी के नाम पर 20 लाख हड़पे, आरोपी काबू

आमजन को सब्जबाग दिखाकर ठगी करने वाले आरोपियों पर एसपी आस्था मोदी के आदेशानुसार जिला पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। एसे ही नौकरी लगवाने के नाम पर 20 लाख ठगने के मामले की जांच इकनॉमिक सैल प्रभारी पीएसआई संदीप कुमार की अगुवाई में एएसआई रणधीर सिंह की टीम द्वारा करते हुए आरोपी बरटा निवासी विक्रम सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया किबरटा निवासी दिनेश की शिकायत अनुसार वह उसके छोटे भाई को नौकरी लगना चाहता था। इसे लेकर उसकी बातचीत बरटा निवासी सेवा सिंह से हुई। सेवा सिंह ने बताया कि उसके हरियाणा कौशल रोजगार में निगम के अधिकारियों से जान पहचान है। वह उसे व उसके भाई को हरियाणा कौशल रोजगार के तहत नौकरी दिलवा देगा। इस पर बाद में सेवा सिंह ने उसे विक्रम, संजीव, नैंसी, जसपाल और गुरमीत कुंडू से मिलाया। आरोपियों ने नौकरी लगवाने के नाम पर अलग-अलग तिथियां में उससे 20 लाख रुपए की राशि ले ली तथा जल्द ही नौकरी लगवाने का आश्वासन दिया। बार-बार आश्वासन के बावजूद जब उसे नौकरी नहीं मिली तो उसने आरोपियों से अपनी राशि वापस लेने की मांग की तो आरोपियों ने राशि देने से इंकार कर दिया। जिस बारे थाना सदर में मामला दर्ज किया गया। उपरोक्त मामले में पहले ही 4 आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। आरोपी विक्रम भी उक्त वारदात में शामिल था। आरोपी का सोमवार को अदालत से 2 दिन पुलिस रिमांड हासिल किया गया।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

dinamobet - dinamobet giriş - dinamobet güncel giriş
dinamobet
dinamobet - dinamobet giriş - dinamobet güncel giriş
dinamobet
dinamobet
dinamobet
Dinamobet
betasus
meritking
dinamobet
dinamobet
dinamobet
dinamobet
dinamobet
dinamobet
dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş