मानसून की तैयारियों को सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी ने ली अधिकारियों की बैठक

-470 ड्रेन हो चुकी साथ, अधिकारियों ने मंत्री को कराया अवगत
-मंत्री बोली- अधिकारी ड्रेनों पर जाकर सोशल मीडिया पर लाइव करें, ताकि पारदर्शिता बनी रहे

चंडीगढ़, 9 जून : हरियाणा की सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्री श्रुति चौधरी ने आगामी मानसून सीजन के दौरान संभावित जलभराव और बाढ़ की स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ फील्ड में सक्रिय रहकर आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करें। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि राज्य के किसी भी क्षेत्र में पीने के पानी की किल्लत नहीं होनी चाहिए और इसके लिए पानी की आपूर्ति व्यवस्था पर विशेष निगरानी रखी जाए। उन्होंने कहा कि बाढ़ नियत्रंण से संबंधित आवंटित कार्यों की सभी परियोजनाओं को समय रहते पूरा किया जाए, ताकि प्रदेश में मानसून के दौरान कोई जलभराव की स्थिति उत्पन्न ना हो।
सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्री श्रुति चौधरी ने सोमवार को चंडीगढ़ में सिंचाई विभाग व पब्लिक हेल्थ विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में अधिकारियों ने मंत्री को अवगत कराया कि प्रदेश में कुल 873 ड्रेन में से 676 साफ किया जाना है, जिसमें से 470 ड्रेन साफ की जा चुकी हैं, शेष ड्रेन की सफाई 20 जून तक करने का लक्ष्य रखा गया है।
सिंचाई मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जहां-जहां ड्रेन सफाई का काम हो रहा है, वहां पर अधीक्षक अभियंता स्तर के अधिकारी मौके पर जाएं और इस कार्य की जानकारी आमजन तक पहुंचाने के लिए सोशल मीडिया पर लाइव व पोस्ट करें ताकि लोगों को लगे की काम पूरी तरह से पारदर्शिता के साथ हो रहे हैं। बैठक में हरियाणा जल संसाधन एवं प्राधिकरण की चेयरपर्सन केशनी आनंद अरोड़ा व विभाग के अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

dinamobet - dinamobet giriş - dinamobet güncel giriş
dinamobet
dinamobet - dinamobet giriş - dinamobet güncel giriş
dinamobet
dinamobet
dinamobet
Dinamobet
betasus
meritking
dinamobet
dinamobet
dinamobet
dinamobet
dinamobet
dinamobet
dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş