3.75 ग्राम हेरोइन सहित 2 आरोपी काबू

पुलिस अधीक्षक मनप्रीत सिंह सूदन के दिशा-निर्देशों के तहत नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टाफ ने थाना शहर क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए 2 आरोपियों को 3.75 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) सहित काबू किया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया की एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टाफ प्रभारी एसआई मुकेश कुमार की अगुवाई में एएसआई करनैल सिंह की टीम खनौरी बाईपास रोड़ अंडरपास पर गश्त व संदिग्ध व्यक्तियों की जांच कर रही थी। इसी दौरान जींद रोड़ की तरफ से एक सफेद रंग की गाड़ी आती हुई दिखाई दी, जिसको रुकने का ईशारा किया तो ड्राइवर गाड़ी को मोड़ने लगा। पुलिस टीम द्वारा मुस्तैदी का परिचय देते हुए गाड़ी सहित आरोपियों को काबु कर लिया गया। जिसमें ड्राईवर सीट की साइड सीट पर बैठे लड़का गाड़ी के डैशबोर्ड से पन्नी निकालकर फेंकने लगा, जिससे पन्नी छिन्न ली गई। दोनो आरोपियों की पहचान गांव भैणी माजरा निवासी निखिल व गांव ब्राह्मणी वाला हाल डिफैंस कालोनी कैथल निवासी शुभम के रूप में हुई। जांच दौरान आरोपियों के कब्जे में पन्नी से 3.75 हेरोइन (चिट्टा) बरामद हुआ। आरोपी के खिलाफ थाना शहर में मामला दर्ज करके मौके पर पहुंचे एएसआई राममेहर द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों से पूछताछ की जा रही हैं, जिन्हें अदालत में पेश किया जाएगा।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *