कैथल में 3 लुटेरे गिरफ्तार…

कैथल में पिस्तौल के बल पर कैश लूटने के मामले में पुलिस द्वारा 3 आरोपियों को काबू कर लिया गया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों ने लेबर ठेकेदार से लूट की थी और फरार हो गए थे। तभी से पुलिस उनकी तलाश कर रही थी।पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त बाइक, 315 बोर की देसी पिस्तोल और 4400 रुपए नकदी बरामद की गई है। आरोपियों की पहचान गांव बाता निवासी दीपांशु, कमलदीप और विशाल के रूप में हुई है। कनोसी जिला गढ़पुरा बिहार हाल ठेकेदार कवेरी फूड्स बाता निवासी राममूर्ति की शिकायत अनुसार 17 अप्रैल को करीब दोपहर 12 बजे वह स्कूटी पर लेबर के लिए कवेरी फूड्स से खाना लेकर कैथल अनाज मंडी की तरफ जा रहा था। सिरोही फार्म के पास नहर की पटरी चंदाना पर 3 लड़के बैठे शराब पी रहे थे। जिन्होंने उसकी स्कूटी रुकवाकर पिस्तौल दिखाकर 10 हजार रुपए छीनकर बाइक पर फरार हो गए। इस बारे में थाना तितरम में मामला दर्ज कर लिया गया। एसपी ने थाना तितरम पुलिस को जल्द से जल्द आरोपियों को काबू करने के आदेश दिए गए थे। पुलिस ने आरोपी आरोपी गांव बाता निवासी दीपांशु, कमलदीप और विशाल को काबू कर लिया गया। सभी आरोपी अदालत के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिए गए।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *