जिले में करीब 1143 मरीजों ने उठाया निशुल्क डायलिसिस सुविधा का लाभ

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार द्वारा जन कल्याण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराते हुए, कैथल जिले के नागरिक अस्पताल में किडनी रोगियों के लिए नि:शुल्क डायलिसिस सुविधा एक वरदान साबित हो रही है। अक्टूबर 2024 से शुरू की गई इस सुविधा का लाभ अब तक 1143 मरीजों ने उठाया है, जिन्होंने कुल 11,082 डायलिसिस सत्र नि:शुल्क करवाए हैं।

          जिला नागरिक अस्पताल में डायलिसिस की बढ़ती मांग को देखते हुए, वर्तमान में 12 मशीनों के माध्यम से हर महीने लगभग 900 डायलिसिस सत्र तीन शिफ्टों में किए जा रहे हैं। हरियाणा सरकार की यह जनहितैषी योजना प्रदेश के लोगों को गंभीर बीमारियों के इलाज में बड़ी राहत प्रदान कर रही है।

          सिविल सर्जन डॉ. रेनु चावला ने बताया कि क्र्रॉनिक किडनी रोग से जूझ रहे मरीजों को समय पर यह सुविधा मिलने से उनके जीवन की गुणवत्ता में महत्वपूर्ण सुधार हो रहा है। उन्होंने मरीजों को प्रक्रिया समझाते हुए कहा कि ऐसे मरीज सीधे अपने जिले के नागरिक अस्पताल, जहां डायलिसिस की सुविधा है, वहां पहुँच सकते हैं। मरीज अपनी किडनी केस की मेडिकल रिपोर्ट और डॉक्यूमेंट दिखाकर मुफ्त डायलिसिस की सुविधा तुरंत ले सकते हैं। अक्टूबर 2024 से नवंबर 2025 तक मरीजों ने इस सुविधा का सफलतापूर्वक लाभ उठाया है।

वर्जन

 मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार आमजन को बेहतर, सुलभ और किफायती स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है। किडनी के मरीजों को डायलिसिस की सुविधा पूरी तरह से मुफ्त प्रदान करके, सरकार ने उनके परिवारों पर पड़ने वाले बड़े आर्थिक बोझ को काफी हद तक कम किया है। यह सुविधा प्रदेश के सभी निवासियों के लिए उपलब्ध है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *