1 किलो 110 ग्राम चरस सहित आरोपी काबू

जिला कैथल में नशा तस्करी पर अंकुश लगाने और नशे के कारोबार में संलिप्त आरोपियों के खिलाफ एसपी मनप्रीत सिंह सूदन के कुशल नेतृत्व में जिला पुलिस द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में एन्टी एक्सटोर्शन सेल द्वारा कलायत क्षेत्र से एक आरोपी को 1 किलो 110 ग्राम चरस (सुल्फा) सहित काबू किया गया है। 

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि एन्टी एक्सटोर्शन सेल प्रभारी एएसआई तरसेम की अगुवाई में एसआई जसबीर सिंह की टीम अपराधों की रोकथाम के लिए गश्त कर रहे थी। इसी दौरान टीम को गांव मटौर के बस अड्डे के पास गुप्त सूचना मिली कि जिला जींद के गांव अलेवा का राजेश मोटरसाइकिल पर चरस बेचने का काम करता है और वह चरस बेचने के लिए गांव बड़सीकरी से गांव मटौर की तरफ आने वाला है। पुलिस टीम ने गांव मटौर से बड़सीकरी जाने वाली सड़क पर खड़ालवा मंदिर के नजदीक रजवाहे की पुलिया पर नाकाबंदी कर वाहनों की जांच शुरू कर दी। कुछ समय बाद गांव बड़सीकरी की तरफ से एक मोटरसाइकिल आती दिखाई दी। पुलिस ने चालक को रुकने का इशारा किया तो उसने मोटरसाइकिल वापस मोड़ने का प्रयास किया। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए उसे काबू कर लिया। जिसकी पहचान गांव अलेवा, जिला जींद निवासी राजेश के रूप में हुई। पुलिस सूचना उपरांत मोके पर पहुंचे डीएसपी रमेश चंद्र के समक्ष ली गई तलाशी दौरान आरोपी के कब्जे में एक पॉलीथिन से  1 किलो 110 ग्राम चरस बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ थाना कलायत में मामला दर्ज करके एएसआई मंजीत द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी न्यायालय में पेश किया जाएगा, जिससे पूछताछ की जा रही है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

deneme bonusu veren siteler
deneme bonusu