अवैध हथियारों की सप्लाई करने वाला आरोपी काबू
अवैध असला-अमुनेशन सप्लाई करने वाले अपराधियों पर एसपी मनप्रीत सिंह सूदन के आदेशानुसार जिला पुलिस द्वारा लगातार शिकंजा कसा जा रहा है। इसी कड़ी में एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टाफ असला अमुनेशन सप्लाई करने वाले आरोपी को भी काबू किया गया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 28 अगस्त को एंटी व्हीकल थैफ्ट स्टाफ के एएसआई राममेहर की टीम द्वारा एक गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए सेक्टर 18 कैथल स्थित पार्क से आरोपी सुभाष नगर कैथल निवासी मनोज कुमार को काबू किया गया था। जिसके कब्जे से 315 बोर का अवैध देशी कट्टा बरामद हुआ था। जिस बारे थाना सिविल लाइन में मामला दर्ज किया गया था। मामले की आगामी जांच दौरान खुलासा हुआ कि आरोपी मनोज को यह असला प्यौदा रोड़ कैथल निवासी दीपक द्वारा उपलब्ध करवाया गया था। एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टाफ प्रभारी एसआई मुकेश कुमार की अगुवाई में एएसआई संदीप कुमार की टीम द्वारा आरोपी प्यौदा रोड़ कैथल निवासी दीपक को गिरफ्तार करके न्यायालय से दो दिन पुलिस रिमांड हासिल किया गया। रिमांड अवधि दौरान आरोपी दीपक ने बताया कि उसको यह असला हरिद्वार के मेहवड़ कलां गांव निवासी सौरभ द्वारा सप्लाई किया गया था। एएसआई संदीप की टीम द्वारा आरोपी सौरभ को काबू कर लिया गया। दोनो आरोपी न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिए गए।
