गांजा फूल-पत्ती के साथ आरोपी काबू

 जिले में नशा तस्करों के विरुद्ध एसपी मनप्रीत सिंह सूदन के कुशल नेतृत्व में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कैथल पुलिस को एक और महत्वपूर्ण सफलता मिली है। एंटी नारकोटिक सैल द्वारा एक आरोपी को 1 किलो 300 ग्राम गांजा फूल-पत्ती सहित काबू कर लिया गया।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि एंटी एंटी नारकोटिक सैल प्रभारी एसआई प्रदीप कुमार की अगुवाई में एएसआई जसमेर सिंह की टीम शाम के समय गश्त दौरान गांव डोहर क्षेत्र में मौजूद थे। इसी दौरान उन्हें गुप्ता सूचना मिली की डेरा राये सिख, कांगथली निवासी राजविंद्र सिंह उर्फ रवि, जो गांजा फूल-पत्ती की तस्करी करता है, अपनी मोटरसाइकिल पर नशीला पदार्थ लेकर कैथल की ओर सप्लाई देने जाएगा। सूचना को विश्वसनीय मानते हुए पुलिस टीम ने गांव डोहर से गांव कवारतन जाने वाले मार्ग पर एक ईंट भट्टा के समीप नाकाबंदी की। कुछ समय बाद आई संदिग्ध बाइक को पुलिस ने रुकने का संकेत दिया तो उसने मोटरसाइकिल वापस मोड़कर भागने का प्रयास किया, लेकिन मोटरसाइकिल बंद हो जाने पर पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए उसे मौके पर ही काबू कर लिया। बाइक चालक की पहचान राजविंद्र सिंह उर्फ रवि निवासी डेरा राये सिख, कांगथली के रूप में हुई। पुलिस सूचना उपरांत मौके पर पहुंचे एईटीओ कैथल रोहित कुमार के समक्ष नियमानुसार की गई जांच दौरान आरोपी के कब्जे में एक पॉलीथीन से 1 किलो 300 ग्राम गांजा फूल पत्ती बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ थाना सदर में मामला दर्ज करके मौके पर पहुंचे एएसआईजगभान द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *