अवैध देसी कट्टे सहित आरोपी काबू
जिला पुलिस द्वारा एसपी मनप्रीत सिंह सूदन के निर्देशानुसार अपराध एवं अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट ने थाना पुंडरी क्षेत्र से एक आरोपी को अवैध देसी कट्टा सहित काबू कर लिया गया।
पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट प्रभारी इंस्पेक्टर सुनील कुमार की अगुवाई में हेड कांस्टेबल महेंद्र पाल अपनी टीम के साथ अपराधियों की धरपकड़ एवं संदिग्ध व्यक्तियों की निगरानी के उद्देश्य से गश्त पर मौजूद थे। इसी दौरान उन्हें एक गुप्त सूचना मिली कि गांव हजवाना निवासी दिलबाग उर्फ विक्की नामक युवक अपने कब्जे में अवैध देसी कट्टा लेकर मुंदड़ी नहर पुल के पास किसी वाहन का इंतजार कर रहा है। सूचना विश्वसनीय होने पर पुलिस टीम ने तुरंत उक्त स्थान पर दबीश देकर संदिग्ध दिलबाग उर्फ विक्की निवासी गांव हजवाना को काबू कर लिया गया। नियमानुसार जांच दौरान आरोपी के कब्जे से .315 बोर अवैध देशी कट्टा बरामद हुआ। आरोपी के खिलाफ थाना पूंडरी में मामला दर्ज करके मौके पर पहुंचे एचसी देवेंद्र द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी न्यायालय में पेश किया जाएगा, जिससे पूछताछ की जा रही है।
