अवैध असला-अमुनेशन रखने वाले अपराधियों की धरपकड़ के लिए एसपी आस्था मोदी के निर्देशानुसार चलाई जा रही मुहिम तहत स्पेशल डिटेक्टिव युनिट द्वारा थाना सदर क्षेत्र से एक आरोपी को काबू किया गया है। जिसके कब्जे से एक 12 बोर अवैध बंदुक व 2 कारतूस बरामद हुए। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि स्पेशल डिटेक्टिव युनिट प्रभारी एसआई रमेश कुमार की अगुवाई में एएसआई राममेहर सिंह की टीम शाम के समय गश्त दौरान गांव गढी बस अड्डा के पास मौजूद थी। जहां पर पुलिस टीम को एक गुप्त सूचना मिली की दुंधरेहड़ी रोड़ रजबाहा पुलिया रक्बा गुहणा के पास एक युवक काफी देर से किसी वाहन के इंतजार में खड़ा है। जो अपने साथ अवैध 12 बोर बंदूक लिए हुए है। जिसको रेड करके काबु किया जा सकता है । सूचना विश्वसनीय होने कारण पुलिस द्वारा पाडला से गुहणा रोड़ पर दुंधरेहड़ी की तरफ जाने वाले रास्ते के पास से दबिश देकर उक्त संदिग्ध युवक को काबू कर लिया गया। जिसकी पहचान गांव गुहणा निवासी विनोद उर्फ गोलु के रूप में हुई। जांच के दौरान आरोपी के कब्जे में एक प्लास्टिक कट्टे में से एक 12 बोर अवैध बंदुक तथा उसकी जेब से 2 कारतूस बरामद हुए। आरोपी के खिलाफ थाना सदर में शस्त्र अधिनियम तहत मामला दर्ज करके मौके पर पहुंचे एचसी देवेंद्र सिंह द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी बुधवार को न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *