गेहूं चोरी करने वाला आरोपी काबू

सीवन क्षेत्र से गेहूं चोरी करने के मामले में थाना सीवन पुलिस के एएसआई राजेश कुमार की टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी गांव पहाड़पुर निवासी भजना उर्फ भजा को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गांव जनेदपुर निवासी जगीर सिंह की शिकायत अनुसार 27 अप्रैल की सुबह करीब 5 बजे सीसीटीवी फुटेज में एक व्यक्ति उनके पशुओं के बाड़े से गेहूं का कट्टा चोरी करते हुए दिखाई दिया। जिसकी पहचान उपरोक्त आरोपी भजना के रूप में हुई। जिस बारे थाना सीवन में चोरी का मामला दर्ज कर लिया गया। आरोपी के कब्जे से चोरीशुदा एक गेहूं कट्टा बरामद हुआ है। आरोपी को अदालत के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *