अनिल विज कल कैथल में, 10 पुरानी व 6 नई शिकायतों पर होगी सुनवाई
-दोपहर 12:15 पर पहुंचेंगे जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक में
कैथल, 8 दिसंबर। डीसी अपराजिता ने बताया कि आगामी 12 दिसंबर को दोपहर 12:15 आरकेएसडी कॉलेज के सभागार में जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक का आयोजन होगा। बैठक की अध्यक्षता हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज करेंगे। बैठक में 10 पुरानी व 6 नई शिकायतों पर सुनवाई होगी।
