ट्रैक्टर- ट्राली चोरी करने के मामले में दूसरा आरोपी काबू

थाना पुंडरी क्षेत्र के एक गांव से ट्रैक्टर- ट्राली चोरी करने के एक मामले की जांच एंटी व्हीकल थैफ्ट स्टाफ प्रभारी एसआई प्रदीप कुमार की अगुवाई में एएसआई जसमेर सिंह की टीम द्वारा करते हुए आरोपी गांव बरसाना निवासी विक्रम को काबु कर लिया गया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गांव रमाना रमाणी निवासी मनीष कुमार की शिकायत अनुसार उसकी गांव बरसाना में रेती बजरी की दुकान हैं। 11 सितंबर की रात को उसकी दुकान पर रेता से भरा हुआ ट्रैक्टर- ट्रॉली को अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गए। जिस बारे थाना पुंडरी में मामला दर्ज कर लिया गया। मामले में पहले ही एक आरोपी को गिरफ्तार करने के अतिरिक्त चोरीशुदा ट्रैक्टर- ट्रॉली एंटी व्हीकल थैफ्ट स्टाफ द्वारा किए जा चुके हैं। आरोपी विक्रम भी उक्त चोरी की वारदात में शामिल था। आरोपी शनिवार को अदालत के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *