धान की सीधी बिजाई में प्रयोग होने वाली डीएसआर मशीन पर दिया जा रहा अनुदान : डीडीए 

कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के उपनिदेशक डा. बाबूलाल ने बताया कि वर्ष 2025-26 में कृषि विभाग द्वारा जिला कैथल के किसानों के लिए धान की सीधी बिजाई में प्रयोग होने वाली डीएसआर मशीन पर अनुदान दिया जा रहा है। जिसमें 55 मशीन प्रदान करने का लक्ष्य रखा गया है। इस मशीन पर अधिकतम 40000 रुपये अनुदान दिया जाएगा, इसके लिए किसान विभागीय पोर्टल www.agriharyana.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। मशीन के लिए लाभार्थियों का चयन पहले आओ पहले पाओ के आधार पर किया जाएगा। इसके अतिरिक्त सहायक कृषि अभियंता कैथल जगदीश चन्द्र ने बताया कि ऑनलाइन आवेदन करने के उपरांत किसान अपना फैमिली आईडी, मेरी फसल मेरा ब्यौरा, पैन कार्ड, बैंक खाता व ट्रैक्टर की बेलिड आरसी की स्वयं सत्यापित प्रतियां एवं पिछले तीन वर्षों में मशीन पर अनुदान का लाभ न प्राप्त करने बारे स्वयं घोषणा पत्र सहायक कृषि अभियंता कैथल कार्यालय में जमा करवाएं।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *