राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता के लिए जिला स्तर पर खिलाड़ियों के ट्रायल 17 जून को 

जिला खेल अधिकारी राज रानी ने बताया कि राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता (पुरुष व महिला) 2024-25 का आयोजन 27 जून से 29 जून 2025 तक जिला पंचकूला में करवाया जा रहा है। राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए जिला स्तर पर खिलाड़ियों का ट्रायल होगा, इसके बाद चयनित खिलाड़ी ही राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग ले सकेंगे। खिलाड़ियों के ट्रायल 17 जून को सायं 4 बजे आरकेएसडी स्टेडियम में लिए जाएंगे।                     उन्होंने बताया कि राज्य में स्थापित विभागीय प्रशिक्षक केन्द्रों, निजी प्रशिक्षण केन्द्रों, शिक्षण संस्थाओं तथा कर्मचारी इस प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं। इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों द्वारा अपने जिले से संबंधित दस्तावेज दिखाने होंगे, जैसे जिला का रिहायशी प्रमाण पत्र, बिजली का बिल, ड्राईविंग लाईसेन्स, पासपोर्ट, बैंक अकाउंट की कॉपी। यह प्रतियोगिता सीनियर स्तर की प्रतियोगिता है। जिला कैथल से निम्न भार वर्गों में राज्य स्तर पर कुल 20 खिलाड़ी भाग लेंगे। इस प्रतियोगिता का आयोजन जिला (ट्रायल के आधार पर) व राज्य स्तर पर विभिन्न भार वर्गो में करवाया जाना है, जिसमें सीनियर (महिला) वजन 45 से 48 किलोग्राम, 51, 54, 57, 60, 65, 70, 75, 80 व 80 से अधिक किलोग्राम, सीनियर (पुरुष) वजन 47 से 50 किलोग्राम, 55, 60, 65, 70, 75, 80, 85, 90 तथा 90 से अधिक किलोग्राम शामिल होंगे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

deneme bonusu veren siteler
deneme bonusu