कैथल में बाइक चोर काबू…
दुपहिया वाहन चोरों पर एसपी उपासना के निर्देशानुसार जिला पुलिस द्वारा लगातार शिकंजा कसा जा रहा है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया की इसी कड़ी में एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टाफ प्रभारी एसआई प्रदीप कुमार की अगुवाई में एसआई जयभगवान व एएसआई लखविंद्र की टीम द्वारा आरोपी जखौली अड्डा कैथल निवासी निखिल को काबू कर लिया गया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि डोगरा गेट कैथल निवासी हर्ष की शिकायत अनुसार 21 नवंबर को उसकी बाइक शाह अस्पताल के पास से अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया। जिस बारे थाना सिविल लाइन में मामला दर्ज कर लिया गया। उक्त चोरीशुदा बाइक पुलिस द्वारा पहले ही बरामद की जा चुकी है। आरोपी निखिल ने अपने अन्य साथियों के साथ उक्त बाइक को चोरी करना कबूल किया है। आरोपी न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
