पिस्तौल के बल पर नकदी व मोबाइल लूटने वाले आरोपी काबू

राजौंद थाना क्षेत्र से पिस्तौल के बल पर नकदी व मोबाइल लूटने के मामले मामले की जांच सीआईए-1 पुलिस प्रभारी एसआई जसवंत सिंह की अगुवाई में एएसआई गुरदान सिंह की टीम द्वारा करते हुए आरोपी जिला करनाल के गांव ललैण निवासी पवन कुमार को नियमानुसार गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि करनाल के आनंद विहार कॉलोनी करनाल निवासी रवि की शिकायत अनुसार वह आनंद विहार कॉलोनी करनाल के अमित की टाटा 407 गाड़ी चलाता है। 17 अगस्त को वह करनाल से गाड़ी में दूध भरकर कैथल आया था और 18 अगस्त को वह दूध उतार कर सफीदों के लिए चला। जब वह सुबह करीब साढ़े तीन बजे गांव किच्छाना कुई से थोड़ा आगे शंकर ढाबे के पास पहुंचा तो एक गाड़ी में सवार चार लोगों ने उसकी गाड़ी के आगे अपनी गाड़ी रोक ली। उन्होंने गाड़ी रुकवाई और कहने लगे की आप गाय चोरी करके ले जाते हो अपनी गाड़ी चेक करवाओ। हम गोरक्षा दल से हैं। उसने अपनी गाड़ी चेक करवा दी और कहा कि वह केवल दूध की आपूर्ति करता है। इसके बाद वह करीब एक किलोमीटर ही वह राजद की तरफ चला था। उन चारों ने दोबारा से गाड़ी के सामने अपनी गाड़ी लगा दी। उनमें एक ने हाथ में ली गई पिस्तौल उसकी तरफ तान दी। फिर धमकी देकर नीचे उतर जाने को कहा और कहा तेरे पास जो भी है हमें दे दो, नहीं तो गोली मार देंगे। इससे वह काफी डर गया था। गाड़ी से नीचे उतरते ही दूसरे लड़के ने अपने हाथ में लिया हुआ चाकू गर्दन पर रख दिया और जबरदस्ती अपनी गाड़ी में डाल लिया। एक व्यक्ति उसकी गाड़ी में बैठ गया और बाकी तीन व्यक्तियों ने रास्ते में उसकी लोवर की जेब से 24 हजार 790 रुपये निकाल लिए और मंडवाल रोड पर पीर बाबा के पास ले गए। जहां पर उन्होंने गाडी में भरी दूध की 13 करेट व 20 करेटो से दूध की थैलियां निकाल कर अपनी गाड़ी में रख ली। उसका फोन भी छीन लिया। तथा सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। जिस बारे थाना राजौंद में मामला दर्ज किया गया था। उक्त मामले में पुलिस द्वारा पहले ही 2 अन्य आरोपी काबू किए जा चुके है। आरोपी पवन स्नैचिंग के किसी अन्य मामले में करनाल जेल में बंद था, जिसकी उक्त मामले में गिरफ्तारी के लिए माननीय न्यायालय की मार्फत प्रोडक्शन वारंट जारी करवाए गए थे। आरोपी के कब्जे से एक हजार रुपए बरामद किए गए। आरोपी न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। 

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *