विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

विदेश भेजने के सब्जबाग दिखाकर आमजन से ठगी करने वाले आरोपियों पर एसपी मनप्रीत सिंह सूदन के निर्देशानुसार जिला पुलिस द्वारा शिकंजा कसा जा रहा है। ऐसे ही इंग्लैंड व ऑस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर लाखों की ठगी करने के एक मामले की जांच एंटी एमिग्रेशन सैल प्रभारी पीएसआई शुभ्रांशु की अगुवाई में एएसआई सुरेंद्र सिंह की टीम द्वारा करते हुए आरोपी दाना मंडी लुधियाना निवासी जगजीत सिंह को काबु कर लिया गया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया की गांव सेर जिला कैथल निवासी गुरुदेव सिंह कि शिकायत अनुसार उसके गांव में प्यारा सिंह कपड़ा बेचने के लिए आता था, जिसने उसके पिता को कहा कि उसका भतीजा व उसके जानकार विदेश भेजने का काम करते हैं। प्यार सिंह के भतीजे ने उनकी मुलाकात जगजीत व अन्य से  करवाई। जिन्होंने कहा कि वो उसके लड़के को भी इंग्लैंड व ऑस्ट्रेलिया भेज देगें जिससे वह उनसे गांव पीडल में मिले वह कागजात दे दिए। जिससे कुछ दिन बाद आरोपियों ने कहा कि तुम्हारा यूके के वीजा अप्लाई किया हैं बायोमेट्रिक के लिए 20 हजार रुपये मागें। जिसके कुछ दिनों बाद वीजा, टिकट आदि को लेकर आरोपियों ने उससे कुल 14 लाख रुपये की ठगी की। उसके द्वारा पैसे वापस मांगने पर आरोपियों ने जान से मारने की धमकियां देनी शुरू कर दी और बाद में फोन उठाना भी बंद कर दिया। जिस बारे थाना चीका में मामला दर्ज कर लिया गया। आरोपी से व्यापक पूछताछ के लिए न्यायालय से 3 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया हैं।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *